{"_id":"6ae4826482bc28d30b0ac0e6","slug":"video-instead-of-exploding-like-a-pressure-cooker-share-whats-on-your-mind-bharti-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेशर कूकर की तरह फटने की बजाय अपने मन की बात शेयर करें : भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर कूकर की तरह फटने की बजाय अपने मन की बात शेयर करें : भारती
झज्जर।
वन स्टॉप सेंटर से लीगल काउंसलर भारती ने कहा कि आज के समय में हम कई तरह के प्रेशर झेलते हैं, लेकिन इन प्रेशर को अपने ऊपर हावी मत होने दें बल्कि बातचीत के जरिये उसका समाधान निकालें। वह शुक्रवार को पुरानी तहसील रोड पर स्थित जिला पुस्तकालय केंद्र में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि मन की बातों को अपने अंदर दबाना नहीं है। जिस तरह प्रेशर कूकर एक समय सीमा के बाद फट जाता है, वैसे अपने आपको नहीं बनाना है बल्कि मन की बातों को शेयर करना है ताकि उसका समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता की सबसे बडे़ और सच्चे काउंसलर है। यदि वह आपको डांटते भी है तो उसके पीछे भी कारण होता है ताकि हम सही मार्ग पर चल सकें। उसके बाद गुरु भी हमें सही मार्ग दिखाने का काम करते हैं, इसलिए हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे मां-बाप का सिर शर्म से झुके। हमारे पास आज बहुत केस आते हैं, जिसमें महिला उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड, पारिवारिक कलह शामिल होती है।
यदि आपके परिवार या आसपास किसी से कोई घटना होती है तो उसे वन स्टॉप सेंटर के बारे में जरूर बताए ताकि किसी को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि हिंसा की शुरुआत कई बार घर से ही होती है और घर का कोई सदस्य उसमें शामिल होता है। इसलिए ऐसा कुछ होने पर चुप रहने की बजाय उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए और अपने माता-पिता को बातें बतानी चाहिए। हिंसा किसी भी प्रकार की हो, उसे नहीं सहना है। इस दौरान जिला पुस्तकालय में तैयारी करने के लिए आने वाली युवतियों ने कई सवाल भी किए, जिनका लीगल काउंसलर भारती ने जवाब दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।