{"_id":"6adb40bab60d025c3807587c","slug":"video-employees-held-a-protest-march-from-the-beri-electricity-corporation-office-to-bhagalpuri-chowk-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बेरी बिजली निगम से भागलपुरी चौक तक निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बेरी बिजली निगम से भागलपुरी चौक तक निकाला रोष मार्च
बेरी। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बेरी बिजली कार्यालय में बिजली कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
यूनिट बेरी के कर्मचारियों ने धरने में शत-प्रतिशत भागीदारी कर निजीकरण के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अमित हुड्डा ने की। मंच संचालन नरेंद्र रांगा ने किया। बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र, सैन समाज कमेटी बेरी के प्रधान कृष्ण धरनास्थल पर पहुंचे। बिजली निगम कर्मचारी एकजुट होकर बिजली निगम कार्यालय से भागलपुरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और वहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे सभी प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
कर्मचारियों ने कहा कि बिजली आमजन की बुनियादी जरूरत है और इसे जनहित में सरकारी नियंत्रण में बनाए रखना जरूरी है। उनके अनुसार, विभाग के निजीकरण से कर्मचारियों के हित प्रभावित होने के साथ-साथ भविष्य में आम उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने और मार्च में विभिन्न संगठनों की भागीदारी से कर्मचारियों ने आंदोलन को मिले जनसमर्थन पर संतोष जताया और अपनी मांगों को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।