Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
CHAUPAL: Chhuchhakwas villagers have demanded the status of a separate panchayat, expressing resentment over discrimination in development works.
{"_id":"6a3d343aa045c79c4b0b6b75","slug":"video-chaupal-chhuchhakwas-villagers-have-demanded-the-status-of-a-separate-panchayat-expressing-resentment-over-discrimination-in-development-works-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गांव छुछकवास के ग्रामीणों ने अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग की, विकास कार्यों में भेदभाव होने से हैं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गांव छुछकवास के ग्रामीणों ने अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग की, विकास कार्यों में भेदभाव होने से हैं नाराज
गांव छुछकवास में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं प्रमुख ता से रखी और प्रशासन से उनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव में चुने गए सरपंच को जिस क्षेत्र के लोगों ने वोट नहीं दिए, वहां पर ग्राम पंचायत कोई विकास कार्य नहीं करवा रही है। जो काम करवाए गए हैं, वहां सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में खिलाड़ियों के लिए कोई व्यवस्था सरकार की ओर से नहीं की गई है और न ही ग्राम पंचायत इस बारे में कोई सकारात्मक कदम उठा रही है। भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मजबूरी में सड़क पर दौड़ लगानी पड़ती है। यहां से ओवरलोड और भारी वाहन गुजरते हैं। उनकी चपेट में आने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है। इसके अलावा सफाई, पीने का पानी, खेतों में जलभराव और अन्य कई समस्याओं के बारे में बताया और उनका समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।