{"_id":"68b45f42b883f290a001e151","slug":"video-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-rahul-gandhi-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में निकाली जा रही वोट यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपा के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं छोटे बाईपास पर स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुईं। यहां सभी महिलाएं और भाजपा के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए रिवाड़ी रोड पर स्थित पंचनद चौक पर पहुंचे।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की उपस्थिति में जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है उससे पूरे देश की महिलाएं बुरी तरह से आहत हैं। इसका जवाब राहुल गांधी व उनकी पार्टी को बिहार चुनाव में मिल जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा की तरफ से नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा। सुनीता दांगी ने इस दौरान हरियाणा में जल्द ही महिलाओं के सम्मान में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू किए जाने के फैसले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से न सिर्फ महिलाओं को सम्मान होगा बल्कि उनका गौरव भी बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।