फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Swimmers showcase prowess at the 22nd National Masters Swimming Championship; Sebastian and Bakula Patel win gold medals.

बहादुरगढ़: 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया दम, सेबेस्टियन, बकुला पटेल ने जीते गोल्ड मेडल

Fri, 11 Sep 2026 04:12 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:12 PM IST
Bahadurgarh: Swimmers showcase prowess at the 22nd National Masters Swimming Championship; Sebastian and Bakula Patel win gold medals.
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी के अत्याधुनिक खेल परिसर में शुक्रवार को 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पहले दिन 50 मीटर फ्री स्टाइल की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में केरल के सेबेस्टियन, गुजरात की बकुला पटेल, केरल के एन. कुट्टप्पान नायर, मणिपुर के नोंगमैथेम, बिहार के बिजेंद्र राय, मध्य प्रदेश के डॉ. विक्रम और महाराष्ट्र के मोईन समेत कई तैराकों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1600 महिला-पुरुष तैराक भाग ले रहे हैं। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एचएल सिटी के प्रबंध निदेशक राकेश जून और एसडीएम अभिनव सिवाच ने किया। विजेता तैराकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में केरल के सेबेस्टियन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अजय नारायण नर ने रजत और पंजाब के राम ने कांस्य पदक हासिल किया। 75 से 79 आयु वर्ग में केरल के एन. कुट्टप्पान नायर ने स्वर्ण, मणिपुर के सपम महेंद्रों सिंह ने रजत और महाराष्ट्र के शशांक रमेश कुलकर्णी ने कांस्य पदक जीता। 70 से 74 आयु वर्ग में मणिपुर के नोंगमैथेम ने स्वर्ण, बिहार के मुरारी मोहन ने रजत और महाराष्ट्र के किशोर शेट्टी ने कांस्य पदक हासिल किया। 65 से 69 आयु वर्ग में बिहार के बिजेंद्र राय ने स्वर्ण, दिल्ली के जोसफ ने रजत और महाराष्ट्र के कैलाशनाथ ने कांस्य पदक जीता। 60 से 64 आयु वर्ग में मध्य प्रदेश के डॉ. विक्रम ने स्वर्ण, हरियाणा के अजीत सांगवान ने रजत और पश्चिम बंगाल के अशीम कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 55 से 59 आयु वर्ग में महाराष्ट्र के मोईन ने स्वर्ण, हरियाणा के भास्कर ने रजत और दिल्ली के राजबीर टोकस ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में गुजरात की बकुला पटेल ने स्वर्ण और बिहार की प्रभावती ने रजत पदक हासिल किया। 75 से 79 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश की चंदा देवी ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की उषाकिरण ने रजत पदक जीता। 70 से 74 आयु वर्ग में तमिलनाडु की विद्या सिंह ने स्वर्ण, मणिपुर की अथोकपम ने रजत और दिल्ली की सरिता ने कांस्य पदक हासिल किया। 65 से 69 आयु वर्ग में कर्नाटक की सुनीता ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की वंदना ने रजत और दिल्ली की परमपाल ने कांस्य पदक जीता। 60 से 64 आयु वर्ग में महाराष्ट्र की रोहिणी ने स्वर्ण, दिल्ली की लवलीन ने रजत और मध्य प्रदेश की शुभरा ने कांस्य पदक हासिल किया। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता 13 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले विजेता तैराकों का चयन एशियन मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संग्राम पदक विजेता पहलवान महेंद्र खत्री, हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक ढाका, रवि सिंगारी, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, तैराकी प्रशिक्षक साई जाधव, पदमपाल, अनिल खत्री उर्फ हनुमान, सत्यनारायण शर्मा, बलवान कादयान और अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर के पतारा में एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी शिकायतें

11 Sep 2026

VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली

11 Sep 2026

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड: मंत्री के गोंडा पहुंचने से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी व जिलाधिकारी आवास घेरने की कही बात

11 Sep 2026

VIDEO: मंत्री संजय निषाद बोले- दोषी अधिकारियों पर कल ही हुई कार्रवाई, न्याय दिलाने गोंडा जा रहा हूं

11 Sep 2026

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युत उपकेंद्र इंचार्ज की मौत

11 Sep 2026
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में बड़ी लापरवाही: पोते ने करवाया टेस्ट, रिपोर्ट में लिख दिया दादा का नाम

11 Sep 2026

मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

गाजियाबाद में बेटी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पिता-भाभी पर तानी पिस्टल

11 Sep 2026

वासुदेव देवनानी की मतदाताओं से अपील, हर वोटर जरूर करे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

11 Sep 2026

VIDEO: डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने की हड़ताल, दो महीने से नहीं मिली सैलरी, पार्षद ने की समझाने की कोशिश

11 Sep 2026

टोहाना नागरिक अस्पताल में आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता और समय पर मदद जरूरी कार्यक्रम आयोजित

11 Sep 2026

सागर: जहरीली शराब कांड के बाद महिलाओं का हल्लाबोल, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, सहमे कर्मचारियों ने बुलाई पुलिस

11 Sep 2026

निकाय चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, महिलाओं समेत बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे मतदाता

11 Sep 2026

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड: संजय निषाद के गोंडा पहुंचने से पहले बढ़ी सुरक्षा

11 Sep 2026

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

11 Sep 2026

हमीरपुर: सोते समय अधेड़ की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव

11 Sep 2026

VIDEO: पचासा में हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

11 Sep 2026

निकाय चुनाव में वोटिंग का जोश, बूथों पर उमड़ी भीड़! दिलावर ने सबसे पहले किया मतदान

11 Sep 2026

सोनीपत में दो करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

11 Sep 2026

VIDEO: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, मचा हड़कंप

11 Sep 2026

हमीरपुर: बिहूनी गांव में सोते समय अधेड़ की गला रेतकर नृशंस हत्या

11 Sep 2026

VIDEO: पोस्ट से बढ़ी रंजिश, खूनी अंजाम तक पहुंचा विवाद, हमले से कुछ घंटे पहले भी विनोद ने की थी पोस्ट

11 Sep 2026

हमीरपुर में सोते समय अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

11 Sep 2026

उज्जैन: वैष्णव तिलक और गुलाब की माला से सजे बाबा महाकाल, भाद्रपद अमावस्या पर भस्म आरती में हुआ अद्भुत शृंगार

11 Sep 2026

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

11 Sep 2026

दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला का मंगलसूत्र छीना; VIDEO

11 Sep 2026

पुराने सार्वजनिक चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण पर भड़के ग्रामीण , VIDEO

11 Sep 2026

चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान मुंबई से गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया जेल; VIDEO

11 Sep 2026

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी-5 कोच का एसी खराब, यात्रियों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

11 Sep 2026

चुनरी ओढ़ कर हाथों में मेहदी रच, सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं; VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed