{"_id":"698c879a8c6464f0ea0ebab3","slug":"video-youth-festival-organized-at-chaudhary-charan-singh-haryana-agricultural-university-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: युवा महोत्सव में कृषि महाविद्यालय बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: युवा महोत्सव में कृषि महाविद्यालय बना ओवरऑल विजेता
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ओवरऑल कैटेगरी में कृषि महाविद्यालय ने प्रथम और मौलिक विज्ञान व मानविकी महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, वाद-विवाद, नाटक, कला व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एकल गायन में कृषि महाविद्यालय प्रथम रहा, जबकि हरियाणवी लोकगीत व माईम जैसी प्रतियोगिताओं में मौलिक विज्ञान व मानविकी महाविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समूह नृत्य, कोरियोग्राफी और फैन्सी ड्रेस में कृषि महाविद्यालय का दबदबा रहा।
वाद-विवाद, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी जैसी प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक, स्किट और मोनो एक्टिंग ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। युवा महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।