फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Police Crackdown: Clampdown on illegal weapons, drugs, gambling, and liquor; 128 arrested in 83 Arms Act

हिसार पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार, नशा, जुआ-शराब पर कसा शिकंजा, 83 आर्म्स एक्ट के मामलों में 128 गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 11:26 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 12 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल मुकदमे दर्ज करना नहीं, बल्कि अपराध की जड़ तक पहुंचकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

विज्ञापन
Hisar Police Crackdown: Clampdown on illegal weapons, drugs, gambling, and liquor; 128 arrested in 83 Arms Act
हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और जुआ-सट्टे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज किए गए मामलों और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक आर्म्स एक्ट के तहत 83 मामले दर्ज किए गए हैं और 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने 26 गन, 32 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 4 चाकू, 3 तलवार, 7 मैगजीन, 124 जिंदा कारतूस और 8 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार अपराधियों के लिए अपराध का एक बड़ा माध्यम हैं और हिसार पुलिस जिले में इनकी मौजूदगी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध हथियार रखने, बेचने, खरीदने या इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


नशा तस्करों पर शिकंजा
इसी क्रम में, हिसार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज कर 314 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 9 मामले कमर्शियल मात्रा के हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 56 किलो गांजा, 5 किलो 700 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली गोलियां तथा 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब और जुआ-सट्टे पर भी कार्रवाई
हिसार पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 141 मामले दर्ज कर 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, जुआ अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 8,22,665 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की गई है।


पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल मुकदमे दर्ज करना नहीं, बल्कि अपराध की जड़ तक पहुंचकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध हथियार, नशा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियां समाज में अपराध को बढ़ावा देती हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed