Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Uproar in Hisar again over garbage collection; female sanitation worker blocks officials vehicles.
{"_id":"6a951430047d7f9971041eca","slug":"video-uproar-in-hisar-again-over-garbage-collection-female-sanitation-worker-blocks-officials-vehicles-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया
हिसार में नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार को कचरा उठान फिर से शुरू करवाने के प्रयास के दौरान भारी हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। जब निगम प्रशासन ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना करना चाहा, तो सफाई कर्मचारी इसके विरोध में उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे।
सफाईकर्मियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए जब पुलिस ने उन्हें रास्ते से हटाना शुरू किया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने सरकारी गाड़ियों के आगे अड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। माहौल उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए करीब 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में भरकर मौके से हटा दिया।
कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद ही पुलिस की देखरेख में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को शहर में रवाना किया जा सका। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी कुछ महिला सफाईकर्मी मौके पर जमी रहीं और निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाती रहीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें एक तरफ रोके रखा ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।
एक तरफ जहां मुख्य स्थल पर हंगामा चलता रहा, वहीं दूसरी तरफ सेक्टर 9-11 में नगर निगम की टीम ने सफलतापूर्वक डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रक्रिया शुरू करवाई। वहां बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से घरों से कचरा उठाया गया। प्रशासन अब पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।