फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than Rs 25 lakhs were looted in the name of getting US-Canada visas.

Hisar News: अमेरिका-कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर 25 लाख से अधिक हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 25 lakhs were looted in the name of getting US-Canada visas.
हिसार। अमेरिका-कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर नगथला निवासी व्यक्ति से 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी के आरोपी दिल्ली निवासी राहुल उर्फ रोहित बंसल को इकोनॉमिक सेल हिसार ने रविवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी पटियाला के गांव डानकलां में छिपकर रह रहा था। उसने शिकायतकर्ता के बेटे अमित को मुकदमे से बरी कराने के नाम पर पांच लाख और शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये भी लिए थे। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


बलवंत की शिकायत पर थाना अग्रोहा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि राहुल ने सहयोगी विनोद कुमार के साथ मिलकर अलग-अलग झांसे देकर रकम हड़पी। शिकायत के मुताबिक अमित के सोनीपत निवासी दोस्तों अंकित और अजय से भी वीजा लगवाने के नाम पर 46 लाख रुपये लिए गए। अन्य लोगों से भी लाखों रुपये लेने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने दो गाड़ियां बलवंत के पास खड़ी की थीं। बाद में बहाने से गाड़ियां वापस लेकर वह मकान बंद कर परिवार समेत फरार हो गया। रिमांड के दौरान ठगी की रकम, फर्जी वीजा दस्तावेजों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed