फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grievances will be heard, and a path to a solution will open up.

Hisar News: सुनी जाएगी फरियाद, निस्तारण की खुलेगी राह

Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Grievances will be heard, and a path to a solution will open up.
हांसी। जिले में नागरिकों की समस्याओं को समाधान तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने इस सप्ताह को शिकायत निवारण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीएम विंडो, जन संवाद और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे पर जोर रहेगा ताकि लोगों की फरियाद केवल दर्ज होकर न रह जाए बल्कि उसकी सुनवाई के साथ निस्तारण की राह भी खुले।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने सोमवार को जिला सचिवालय परिसर स्थित वीसी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तीनों माध्यमों पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विभाग से लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को इनके समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ शिकायतें दर्ज करवाते हैं। ऐसे में प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार उसका समाधान करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों के निपटारे में विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। एक से अधिक विभागों से संबंधित शिकायतों पर अधिकारी आपसी तालमेल से संयुक्त कार्रवाई करें ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध करवाना है। शिकायत निवारण सप्ताह के दौरान अधिकारी लंबित मामलों की स्वयं निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राहुल बुद्धिराजा, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed