{"_id":"6809ed39f268a78f0d025d7c","slug":"video-jindal-rob-is-closed-for-vehicles-due-to-repair-work-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिंदल आरओबी रोड वाहनों के लिए बंद, डायवर्ट हुए रूट, चलेगा मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल आरओबी रोड वाहनों के लिए बंद, डायवर्ट हुए रूट, चलेगा मरम्मत कार्य
हिसार में विशेष मरम्मत कार्य के चलते जिंदल आरओबी रोड को आज शाम 7 बजे तक वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहनों को सूर्य नगर से गुजारा जा रहा है। बीएंडआर के अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को भी अवगत करवा दिया था। साथ ही ट्रैफिक पुलिस से यहां कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की थी ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इससे पहले विभाग ने 1 व 2 मार्च को आरओबी को वाहनों के लिए बंद किया था। मगर उस समय आरओबी के अप्रोच रोड की ही मरम्मत की थी और आरओबी का बीच वाला हिस्सा रह गया था। अब आरओबी के बीच वाले हिस्से की सड़क की मरम्मत की जा रही। हालांकि यह हिस्सा मास्टिक से बना हुआ है, लेकिन अब इसे बिटुमिन का बनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।