Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Inauguration of development works worth ₹1.65 crore in Hansi under the Khet-Khalihan scheme.
{"_id":"6aae4c04990781060b0a6254","slug":"video-inauguration-of-development-works-worth-rs165-crore-in-hansi-under-the-khet-khalihan-scheme-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
हांसी विधायक विनोद भयाना ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेत-खलिहान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का करने के कार्यों का उद्घाटन किया। इस कड़ी में हांसी हलके में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
विधायक भयाना ने बताया कि अलग-अलग गांवों में करीब 40 से 43 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त, अनपुरा में लगभग 12 लाख रुपये तथा मेदा और जमावड़ी सहित अन्य गांवों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
ढाणा खुर्द गांव में लगभग 40 से 42 लाख रुपये की लागत से 16 एकड़ क्षेत्र में खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। विधायक के अनुसार, यह ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, क्योंकि यह क्षेत्र सेम प्रभावित होने के कारण बरसात के दौरान जलभराव से किसानों, आसपास के निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती थी।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हांसी हलके की मांगों को गंभीरता से लिया जाता है और उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि हांसी हलके में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पंचायत सहित विभिन्न विभागों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हांसी को जिला बनाने के बाद इसे मॉडल जिला बनाने की घोषणा भी की गई है और इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।
फसल खराब होने और मुआवजे के संबंध में पूछे जाने पर विधायक भयाना ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी के लिए नियम निर्धारित हैं और यदि किसी पूरे गांव में पानी भर जाता है तो जिला प्रशासन और डीसी स्तर पर संज्ञान लिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बरसात अपेक्षाकृत कम हुई है, लेकिन सेम के पानी के लंबे समय तक बने रहने के कारण किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।