Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hansi, Badli MLA Kuldeep Vats attacks the BJP government, stating that the government has failed completely.
{"_id":"6b0ab1d780d84df349020fd9","slug":"video-in-hansi-badli-mla-kuldeep-vats-attacks-the-bjp-government-stating-that-the-government-has-failed-completely-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बादली विधायक कुलदीप वत्स का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- सरकार पूरी तरह फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बादली विधायक कुलदीप वत्स का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- सरकार पूरी तरह फेल
हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरपंचों के खातों से पैसे निकलने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा साइबर फ्रॉड बताया। विधायक ने दावा किया कि यह मामला केवल 109 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है।
कुलदीप वत्स सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी 600 से 700 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया था। उसी विभाग में अब फिर से इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से हरियाणा की जनता की मेहनत की कमाई लूटने का काम किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और सरकार की बनती है।
गन्ना किसानों की मांगों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि किसान गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान, युवा, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, आंगनबाड़ी वर्कर और बिजली कर्मचारी सहित हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है।
कुलदीप वत्स ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्याएं, फिरौती और नशे के मामले सामने आ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए रुपये की गिरती कीमत और महंगाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में आम आदमी की थाली से रोटी गायब हो रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
पंजाब चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक कुलदीप वत्स ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अकाली दल के नेताओं को सबक सिखाएगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन मिलेगा। कुलदीप वत्स ने कहा कि देश का किसान, युवा और कर्मचारी बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।