{"_id":"6b09dfc6d836f9f50d0f87e4","slug":"school-rocked-by-four-blasts-rescue-teams-rush-to-evacuate-the-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-999965-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार धमाकों से दहला स्कूल, घायलों को निकालने दौड़ीं बचाव टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार धमाकों से दहला स्कूल, घायलों को निकालने दौड़ीं बचाव टीमें
विज्ञापन
हवाई हमले के बाद मौके पर पहुंची सेना की टीम ।
हिसार। पीएमश्री स्कूल गंगवा में शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे एक के बाद एक चार धमाकों की आवाज गूंजी और छत से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में सायरन बजाती फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, एंबुलेंस और सेना की टुकड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बचाव टीमें घायलों को निकालने में जुट गईं। दरअसल, यह हवाई हमले के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता और आपसी समन्वय जांचना था। इस दौरान संचार व्यवस्था, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, नागरिक सुरक्षा सेवाओं, अग्निशमन और राहत प्रबंधन की तैयारियों का आकलन किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रबंधों की प्रभावशीलता जांचकर कमियों को चिह्नित किया गया।
ऐसे चला राहत एवं बचाव अभियान
स्कूल के प्रधानाचार्य जयभगवान वर्मा ने फायर ब्रिगेड, पुलिस और नागरिक सुरक्षा हिसार को सूचना दी। इसके चार मिनट बाद साहिल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभ्यास किया। आठ मिनट में नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक विभाग की बचाव टीम कमांडर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंची। एसआई विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने स्कूल परिसर से 16 घायलों को बाहर निकाला। विनोद कुमारी की अध्यक्षता में पहुंची रेडक्रॉस टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। विद्यार्थियों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के परियोजना अधिकारी बिजेंद्र साहू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
सेना की टीम ने संभाला भवन
33 आर्म्ड हिसार के मेजर अक्षय पूंज अपनी बटालियन के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी इमारत का निरीक्षण कर सुरक्षा जांच की और भवन को अपने कब्जे में लिया। कंपनी कमांडर योगेश कुमार की अध्यक्षता में बचाव टीम ने उपलब्ध उपकरणों की मदद से अभियान चलाया। प्लाटून कमांडर रमेश कुमार ने माइक के माध्यम से पूरी स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अभ्यास में गृह रक्षक विभाग के हवलदार प्रशिक्षक विजेंद्र कुमार और विजय कुमार सहित पूरी टीम ने सहयोग किया। नागरिक सुरक्षा डिवीजन वार्डन संदीप सिंह लाटा ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्क रहने और निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसमें होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा वार्डनों, आपदा मित्रों, एनसीसी कैडेटों के साथ पुलिस, अग्निशमन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई।
-- -- -- -- -- -- -- -
आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में जागरूकता, धैर्य और सही समय पर लिया गया निर्णय बहुमूल्य जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारी और बचाव के सही तरीकों से अवगत करवाना भी है। ऐसी गतिविधियों को गंभीरता से लें और सीखी गई सावधानियां परिवार व आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं। सामूहिक सहयोग, अनुशासन और सतर्कता से ही आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
- डॉ. सुभाष चंद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, हिसार।