Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
hawkers on Delhi Road in Hisar reached the Municipal Corporation office and said that they will not let any arbitrariness prevail
{"_id":"681329e2a631c682bd0a75f6","slug":"video-hawkers-on-delhi-road-in-hisar-reached-the-municipal-corporation-office-and-said-that-they-will-not-let-any-arbitrariness-prevail-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले पहुंचे नगर निगम कार्यालय, बोले-नहीं चलने देंगे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले पहुंचे नगर निगम कार्यालय, बोले-नहीं चलने देंगे मनमानी
दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले आज नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान रेहड़ी वालों ने नगर निगम के अतिक्रमण अभियान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बहाने गरीब लोगों को तंग किया जा रहा है। रेहड़ी वालों ने कहां की निगम की इस मनमानी के विरोध में शुक्रवार को शहर में एक भी रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी।
बता दें कि नगर निगम ने इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत दिल्ली रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली रोड के किनारे लगने वाली रेहड़ियों को भी हटाया जा चुका है। मगर रेडी वाले इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें दिल्ली रोड से न हटाया जाए, क्योंकि इस रोड पर ही ग्राहकों का ज्यादा आवागमन होता है।
आज 2 बजे चलेगा अभियान
वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे नगर निगम की तरफ से दिल्ली रोड पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अभियान के समय दिल्ली रोड पर जहां भी अतिक्रमण मिलेगा उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। मेयर ने पिछले दिनों दिल्ली रोड का दौरा कर सभी दुकानदारों वह रेडी लगाने वालों से अपील की थी कि वह अतिक्रमण न करें वरना उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।