Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Trade Association President Praveen Tayal produced in court; complainant Ayush Garg says the legal action has brought hope following his father's death.
{"_id":"6aa7c4993675217bb5003c0d","slug":"video-hansi-trade-association-president-praveen-tayal-produced-in-court-complainant-ayush-garg-says-the-legal-action-has-brought-hope-following-his-fathers-death-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को कोर्ट में किया पेश, शिकायतकर्ता आयुष गर्ग बोले- सात-आठ साल से कोर्ट के चक्कर काट रहे थे पिता, उनकी मृत्यु के बाद अब कार्रवाई से मिली उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को कोर्ट में किया पेश, शिकायतकर्ता आयुष गर्ग बोले- सात-आठ साल से कोर्ट के चक्कर काट रहे थे पिता, उनकी मृत्यु के बाद अब कार्रवाई से मिली उम्मीद
हांसी। जमीन के दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ और फर्जी रजिस्ट्री के मामले में गिरफ्तार किए गए हांसी व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल के खिलाफ शिकायतकर्ता पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता आयुष गर्ग ने बताया कि उनके पिता प्रमोद गर्ग पिछले करीब सात-आठ साल से इस मामले को लेकर न्यायालयों के चक्कर काट रहे थे। उनके निधन के बाद अब आयुष गर्ग इस मामले की पैरवी कर रहे हैं। वही हांसी में जमीन धोखाधड़ी और दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ और जांच के लिए अदालत से रिमांड की मांग की। अब इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों की जज के समाने बहस चल रही है।
आपको बता दे कि आयुष गर्ग ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में एक फर्जी असेसमेंट तैयार की गई थी। इसमें 120 वर्ग गज जमीन दर्ज थी, लेकिन कथित तौर पर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर 120 के आगे शून्य जोड़कर इसे 1200 वर्ग गज कर दिया गया। इसके बाद इसी असेसमेंट को आधार बनाकर तहसीलदार के समक्ष रजिस्ट्री कराई गई।उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी असेसमेंट के आधार पर रजिस्ट्री कराने के बाद जमीन को आगे भी बेचा गया। उनके अनुसार वर्ष 2019 में 113 गज और 35 गज जमीन आगे ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका जांच का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।