फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADC heard cases related to PPP.

Hisar News: पीपीपी से जुड़े मामलों की एडीसी ने की सुनवाई

Wed, 23 Sep 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 23 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
ADC heard cases related to PPP.
हांसी। ग्राम पंचायत ढाणा में मंगलवार को एडीसी लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ग्राम सभा व सेवा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। ग्राम सभा में प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को परिवार पहचान पत्र से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं आवश्यक सुधारों के बारे में जानकारी दी व उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

एडीसी लक्षित सरीन ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए व पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवार के सदस्यों की जानकारी, जन्म तिथि, आय संबंधी विवरण, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों में सुधार से जुड़े विषयों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया गया कि परिवार पहचान पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इसमें दर्ज जानकारी का सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है। ग्राम सभा में क्रीड़ विभाग की ओर से जिला प्रबंधक कुलदीप सिंह, पंचायत विभाग की ओर से पंचायत सचिव देशराज सहित सरपंच सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व पंचायत विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed