फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Committees will be formed at the village level to monitor stubble burning incidents.

Hisar News: पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के लिए ग्राम स्तर पर गठित होंगी कमेटियां

Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Committees will be formed at the village level to monitor stubble burning incidents.
हांसी। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने मंगलवार को पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गांव स्तर पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने और किसानों को पराली न जलाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित होंगी। इनमें गांव का सरपंच, नंबरदार, ग्राम सचिव और पुलिस विभाग का एक प्रतिनिधि शामिल रहेगा। यह कमेटी पराली रोकने, किसानों से समन्वय और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

धान उत्पादक गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, किसान बैठकों और रैलियों के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और इसके वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन पर अनुदान
एडीसी लक्षित सरीन ने कहा कि सरकार फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न मशीनरी व तकनीकों पर अनुदान उपलब्ध करवा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों, विशेषकर छोटे व सीमांत किसानों तक अनुदान और मशीनरी की जानकारी समय पर पहुंचाई जाए। इसका उद्देश्य पराली को जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। बैठक में डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीआरओ राजकुमार, डीपीओ संदीप भारद्वाज और एस एडीओ रविंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed