Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi Police cracks down hard on drug smugglers; warns them to either leave the city or quit the drug trade
{"_id":"6a893df2f56fec1dee003847","slug":"video-hansi-police-cracks-down-hard-on-drug-smugglers-warns-them-to-either-leave-the-city-or-quit-the-drug-trade-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त प्रहार, शहर छोड़ने या नशे का कारोबार छोड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त प्रहार, शहर छोड़ने या नशे का कारोबार छोड़ने की चेतावनी
नशे के खिलाफ हांसी पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने नशा बेचने और सप्लाई करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे या तो शहर छोड़ दें या नशे का कारोबार छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ-साथ कानून के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में हर दिन अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना शहर हांसी प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हांसी शहर के कई स्थानों पर विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नशे के संभावित ठिकानों और संवेदनशील स्थानों पर अचानक दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच की।
पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने नशे से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई और उन स्थानों की भी जांच की, जहां नशे की गतिविधियों की आशंका रहती है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस के स्पष्ट निर्देश हैं कि हांसी जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशे की सप्लाई, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर लगातार सर्च और चेकिंग अभियान चलाकर नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशा तस्कर युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। हांसी पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
हांसी पुलिस का संदेश साफ है। नशे के सौदागरों पर सख्त प्रहार जारी रहेगा और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।