{"_id":"6af77010fba99249350754bc","slug":"water-chaupal-decorated-in-villages-wave-of-conservation-raised-by-public-participation-hisar-news-c-21-hsr1005-991492-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांवों में सजी जल चौपाल, जनभागीदारी से उठी संरक्षण की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांवों में सजी जल चौपाल, जनभागीदारी से उठी संरक्षण की लहर
Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
घूंघट में परंपरा, शब्दों में जागरूकता...शेखपुरा की जल चौपाल में परंपरा और जागरूकता का अनूठा संग
हांसी। जल की हर बूंद की अहमियत समझाने और जनभागीदारी से संरक्षण को मुहिम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने गांव-गांव अलख जगाना शुरू कर दिया है। डीसी राहुल नरवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट को जन आंदोलन का रूप देने के लिए ग्रामीणों को जल प्रबंधन की मुहिम से सीधे जोड़ा जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव सिंधड़, शेखपुरा और ढाणी संकरी में जल चौपालें सजीं जहां पेयजल किल्लत, कम दबाव से आपूर्ति और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं पर ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। इन चौपालों में समस्याओं के समाधान के साथ जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर भी मंथन हुआ और जनभागीदारी से संरक्षण की लहर उठाने का संकल्प लिया गया।
जल चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने पेयजल उपलब्धता से जुड़ी परेशानियां साझा कीं और पानी के बेहतर प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए सुझाव दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्यों की प्राथमिकताएं तय कीं, ताकि समस्याओं का विभागीय समन्वय से समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
शेखपुरा गांव में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतीक्षा सांगवान ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी और सरपंच प्रदीप लादी मौजूद रहे। चौपाल में एक महिला ने बताया कि उसके आसपास के करीब 20 से 25 घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। अधिकारियों ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था की जांच और आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया।
सिंधड़ गांव में आयोजित चौपाल में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल श्योराण, सरपंच सुंदर सिंह, खानपुर गांव के सरपंच रामफल, कनिष्ठ अभियंता सोनिया, कनिष्ठ अभियंता पवन सहारान, बीआरसी रमेश मलिक और ग्राम सचिव सुरेंद्र सांगा उपस्थित रहे। ढाणी संकरी में भी ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छ पेयजल के महत्व की जानकारी देते हुए पानी की बर्बादी रोकने, पाइपलाइन में लीकेज की सूचना तुरंत विभाग को देने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय समन्वय और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
जल चौपालें ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीणों को समस्याएं बताने के साथ जल प्रबंधन और संरक्षण की योजनाओं में सहभागी बनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से गांवों में जल संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करना और पानी की उपलब्धता व उपयोग व्यवस्था को बेहतर बनाना है। -राहुल नरवाल, डीसी।