Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Ganesh Visarjan celebrated with great fanfare in Gandhi Colony; devotees danced to the beat of drums.
{"_id":"6ab1489e12277ca77a0a41a2","slug":"video-hansi-ganesh-visarjan-celebrated-with-great-fanfare-in-gandhi-colony-devotees-danced-to-the-beat-of-drums-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: गांधी कॉलोनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: गांधी कॉलोनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु
हांसी। गांधी कॉलोनी में सोमवार को गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की विदाई के मौके पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप, रंग-गुलाल और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ था। भगवान गणेश की प्रतिमा को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। इसके बाद श्रद्धालु गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
प्रमोद चोपड़ा ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को विदाई दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष गणपति बप्पा के फिर से आगमन की कामना की।
वहीं शमा मल्होत्रा ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ भावुकता भी देखने को मिली। सभी ने श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा गांधी कॉलोनी क्षेत्र गूंजता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।