{"_id":"691c98208217be2a8d0b4967","slug":"video-former-deputy-cm-dushyant-chautala-reached-hisar-2025-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कहा संगठन को मजबूत करने पर किया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कहा संगठन को मजबूत करने पर किया जा रहा काम
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के सवाल पर कहा कि विपक्ष को वोटों का आठवां हिस्सा ही मिलना एक सवाल है। पोस्टल बैलेट के विपरीत परिणाम आना भी स्टडी का विषय है। पोस्टल बैलेट पेपर में विपक्ष जीत रहा था तो ऐसे में इतनी सीटों पर परिणाम विपरीत कैसे आए। विपक्ष का वोट एक परसेंट ही गिरा तथा सत्ता पक्ष का 3.45 प्रतिशत बढ़ा। इसी में भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत मिला।
हिसार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी संगठन को लगातार मजबूत कर रहे हैं। 7 दिसंबर को जींद के जुलाना में रैली करेंगे। 152 डी वाले इस प्वाइंट पर पार्टी के स्थापना दिवस पर रैली में प्रदेश भर के लोग पहुंचेंगे। हमारे कुछ साथी भ्रमित होकर हमारे से दूर भी हुए थे। चौधरी देवीलाल की नीतियों से जुड़े हर व्यक्ति को पार्टी में वापस लेकर आ रहे हैं।अगले 20 दिन पार्टी संगठन की गतिविधि को बढ़ाया जाएगा। राजधानी को लेकर हुई मीटिंग के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नाकाम सरकार हरियाणा का दावा पूरी तौर पर नहीं रख पाई। केंद्र व प्रदेश में 11 साल से भाजपा की सरकार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा सरकार एसवाईएल का पानी नहीं ले पा रही। इससे कमजोर मुख्यमंत्री क्या होगा। जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित बूरा ने कहा कि जिले के हर गांव से कार्यकर्ता अपने साथियों को लेकर जुलाना पहुंचेंगे। नारनौंद से जिले से सबसे अधिक गाड़ी लेकर पहुंचेंगे। हमारे मजबूत साथी रैली में अपनी पूरी ताकत दिखाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।