फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute over cancellation of Parmal paddy bids at Hansi Mandi; farmers allege procurement delays; union threatens agitation.

हांसी मंडी में परमल धान की बोली रद्द होने पर विवाद, किसानों ने लगाया खरीद में देरी का आरोप; यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 03 Oct 2026 05:37 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:37 PM IST
Dispute over cancellation of Parmal paddy bids at Hansi Mandi; farmers allege procurement delays; union threatens agitation.
हांसी की अनाज मंडी में परमल धान की सरकारी खरीद को लेकर किसानों और मंडी प्रशासन के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। खास बात यह है कि जिस धान की ढेरी की बोली कल हांसी के विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में करवाई गई थी, उसी ढेरी को मंडी प्रशासन ने बाद में कैंसिल कर दिया। इसके बाद किसानों में रोष बढ़ गया और किसान यूनियन भी मंडी पहुंच गई। किसान यूनियन का कहना है कि अगर जल्द परमल धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। किसानों का आरोप है कि धान की खरीद सिर्फ विधायक विनोद भयाना का फोटो खिंचवाने तक सीमित है। दरअसल, कल विधायक विनोद भयाना हांसी की अनाज मंडी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों की परमल धान की खरीद को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया था कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। कल से ही सरकारी खरीद का दावा किया गया था। विधायक की मौजूदगी में दो ढेरी की बोली भी करवाई गई और उसका रेट लगाया गया। लेकिन किसानों का आरोप है कि शाम होते-होते उसी दोनों ढेरी की बोली कैंसिल कर दी गई। किसानों को मंडी प्रशासन की ओर से सफाई और धान को पंखे से सुखाने जैसी वजह बताई गई। किसानों का कहना है कि वे खेत से धान को सुखाकर ही मंडी लेकर आ रहे हैं। उनका दावा है कि गांवों में किसान पहले ही पंखों के जरिए धान सुखाने की व्यवस्था कर रहे हैं। ऐसे में नमी या सफाई का हवाला देकर खरीद रोकना किसानों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है। किसानों ने सवाल उठाया कि अगर धान में कोई कमी थी तो कल विधायक की मौजूदगी में बोली कैसे लगाई गई और रेट कैसे तय किया गया? किसानों का आरोप है कि बार-बार प्रक्रिया में बदलाव से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है और मंडी में फसल लेकर खड़े किसानों की परेशानी बढ़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी हांसी अनाज मंडी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज करवाया। किसान नेता नसीब ने कहा कि किसानों को अब और परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अगर जल्द परमल धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। किसान यूनियन नेता दशरथ मलिक का कहना है कि सरकार और प्रशासन को मौके पर आकर साफ करना चाहिए कि आखिर किस वजह से कल लगाई गई बोली को कैंसिल किया गया। किसानों ने विधायक विनोद भयाना से भी मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करवाएं कि मंडी में पहुंची किसानों की फसल की खरीद जल्द हो। वहीं हरियाणा मंडी एसोसिएशन के स्टेट प्रधान रामावतार तायल ने परमल धान की ढेरी की बोली कैंसिल किए जाने को गलत बताया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसानों को परेशान न किया जाए और मंडी में पहुंची परमल धान की जल्द खरीद सुनिश्चित की जाए।उन्होंने हांसी विधायक विनोद भयाना को कहा कि कल बोली लगाकर कैंसिल की ढेरी की खरीद जल्द शुरू करवाने के लिए प्रशासन से बातचीत करें। वहीं हांसी मंडी सचिव बसाऊ राम ने कहा कि धान की ढेरी में पंखा लगाकर सफाई करने की बात सामने आई थी। मंडी प्रशासन के अनुसार धान की गुणवत्ता और सफाई से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खरीद की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। अब देखना होगा कि किसानों के विरोध और मंडी एसोसिएशन की अपील के बाद परमल धान की खरीद को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है। अब बड़ा सवाल यही है कि जब कल विधायक ने किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का भरोसा दिया था, तो उसी ढेरी की बोली बाद में क्यों कैंसिल हुई? फिलहाल परमल धान की खरीद को लेकर किसानों का विरोध और प्रशासन के सामने चुनौती दोनों बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: शिमला में उमड़े सैलानी: वीकेंड पर सर्कुलर रोड पर बढ़ा ट्रैफिक, रेंगते रहे वाहन

03 Oct 2026

Video: रिवरफ्रंट तक पहुंचा गोमती का पानी, प्रवेश बंद

03 Oct 2026

VIDEO: चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में विकास कार्य तेज, 237.74 करोड़ के आईएसबीटी का निरीक्षण

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी और शास्त्री जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू

03 Oct 2026

VIDEO: सर्वधर्म सभा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

03 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, आरुष, ऊषा और शंकर ने मारी बाजी

03 Oct 2026

VIDEO: चंपावत में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, जनसेवा का लिया संकल्प

03 Oct 2026
विज्ञापन

आराधना मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने क्यों बदला प्रदेश अध्यक्ष?

03 Oct 2026

Purnea News: शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लूटने के लिए उमड़ी भीड़ बिहार में शराबबंदी के बीच अररिया में सड़क पर दिखा अजीब नजारा, चालक-खलासी फरार, पुलिस ने बची शराब जब्त की

03 Oct 2026

वीडियो: बरेली में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, नाइजीरिया से जुड़े तार

03 Oct 2026

अमृतसर: गुरु की वडाली इलाके में नशे के खिलाफ अभियान, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात

03 Oct 2026

अमृतसर: सीएम मान से मुलाकात के बाद बाबा लखा सिंह नानकसर वाले पहुंचे श्री अकाल तख्त सचिवालय

03 Oct 2026

गुरुहरसहाए की मंडी पंजेके उताड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने जसवंत सिंह, गर्मजोशी से हुई ताजपोशी

वीडियो: चेकिंग के चलते नैनीताल रोड पर सन्नाटा, हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

03 Oct 2026

Video: सीतापुर में पंचायत मित्र के घर चोरों ने बोला धावा, एक सप्ताह में दो चोरियों से लोग परेशान

03 Oct 2026

Video: अमेठी में ट्रक की टक्कर से बूम टूटा, बिजली लाइन में फंसा; चार किलोमीटर तक लगा जाम

03 Oct 2026

Video: लासा के बाद अकड़रिया रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी, इटौंजा के गांवों में पहुंची एसडीआरएफ

03 Oct 2026

Video: ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लगवाए जय श्रीराम के नारे

03 Oct 2026

मंडी: फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत, जमकर हंगामा, दो घंटे चक्का जाम

03 Oct 2026

वीडियो: लखीमपुर खीरी में उफनाते नाले में डूबा स्कूल वाहन, ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

03 Oct 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो गार्ड गंभीर घायल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी कांड की पांचवीं बरसी पर चंडीगढ़ में किसानों का कैंडल मार्च

राजस्थान में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रातें हुईं ठंडी! मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम

03 Oct 2026

कानपुर: थाने के सामने उड़ती रहीं आदेशों की धज्जियां, गांधी जयंती पर खुलेआम बिकी शराब

03 Oct 2026

वीडियो: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल

03 Oct 2026

मौसम ने ली करवट, रातें ठंडी-दिन गर्म

03 Oct 2026

कानपुर के जाजमऊ में आवारा कुत्तों का खौफ, सिलाई कारीगर को सड़क पर पटककर नोंचा

03 Oct 2026

स्मार्ट बिजली मीटरों से सिम कार्ड चोरी की नहीं रुक रही वारदातें

Video: बख्शी का तालाब में नकब लगाकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार

03 Oct 2026

Video: वर फ्रंट तक पहुंचा गोमती नदी का पानी, पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed