{"_id":"6ac00c136246f0e5680438a8","slug":"accused-wife-arrested-in-connection-with-sbi-assistant-managers-suicide-hisar-news-c-21-hsr1005-964542-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसबीआई के सहायक प्रबंधक की आत्महत्या में आरोपी पत्नी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसबीआई के सहायक प्रबंधक की आत्महत्या में आरोपी पत्नी पकड़ी
Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हिसार। डिफेंस कॉलोनी निवासी और आजाद नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में सहायक प्रबंधक विनय आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी पत्नी ने सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे अदालतों ने खारिज कर दिया। 25 अगस्त की रात करीब 2 बजे विनय बिना बताए घर से अपनी कार लेकर निकला था।
अगली सुबह परिजनों को सूचना मिली कि बालसमंद नहर के किनारे विनय के कपड़े और मोबाइल पड़े हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद नहर में डूबने की आशंका के चलते एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसने नहर का पानी कम करवाकर तलाश शुरू की। दोपहर बाद विनय का शव गांव टोकस के पास सरसाना माइनर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
शालू के बयान पर ही दर्ज की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट : पुलिस के अनुसार, मृतक विनय की मां का आरोप है कि शालू उसे मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित करती थी, जिससे तंग आकर उसने नहर में कूदकर जान दे दी। शव मिलने से पहले इस मामले में खुद शालू के बयान पर ही पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।