Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite receiving recognition at the national level, there is neglect: Puran Bhat

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के बावजूद हो रही अनदेखी : पूरन भाट

Mon, 23 Nov 2026 06:52 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:52 PM IST
Despite receiving recognition at the national level, there is neglect: Puran Bhat
हिसार। नागौर, राजस्थान के कठपुतली कलाकार पूरण भाट और अक्षय भाट समेत अन्य सदस्यों ने तीन दिनों में जिले में कई जगह मनोरंजक कठपुतली शो और कार्यशाला का आयोजन किया। इस दल के मुखिया पूरण भाट कठपुतली कलाकार हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के बावजूद उन्हें सरकारी अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है। वह वर्ष 2003-04 में नई दिल्ली की राष्ट्रीय कला अकादमी से सम्मानित हो चुके हैं। यह देश की प्रमुख स्वायत्त सांस्कृतिक संस्था है। यह संस्था दृश्य कला के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। इसके बावजूद इस परिवार को अपने गृहराज्य या जिले में वांछित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूरण बताते हैं कि राजस्थान की भाट जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षित श्रेणी की है। इसके अधिकतर सदस्य घुमंतू परिवारों में रहते हैं। इनमें से अधिकतर परिवार कठपुतली शो जैसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद कई सदस्यों के पास नागरिकता के लिए नागरिक कार्ड या जाति प्रमाणपत्र तक नहीं है। इस कारण वह पात्र होने के बावजूद बुढ़ापा और कलाकारों की पेंशन समेत अन्य सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। पूरण बताते हैं कि उनका मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड सरकारी संस्था की ओर से बनाया गया है। इस आधार पर हर नागरिक का डिजिटल बायोमेट्रिक रिकॉर्ड भी केंद्र और राज्य सरकार के पास उपलब्ध है। वह हर चुनाव में मतदान भी करते हैं। इस आधार पर किसी भी योजना का पात्र बनने पर संबंधित नागरिक को जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने की सूचना या योजना का लाभ ओटीपी सत्यापन के आधार पर स्वत: मिलना चाहिए। -इनसेट- डिजिटल दौर में मुश्किल हो रहा कला को बचाना : कठपुतली कलाकार पूरण भाट बताते हैं कि वह लकड़ी, धागे और पारंपरिक पहनावे के आधार पर डमी बताते हैं। इन्हें पारंपरिक पोशाक पहनाई जाती है। यह कठपुतलियां कई अन्य वस्तुओं से भी बनाईं जा रहीं हैं। इनके माध्यम से नशामुक्ति और दहेज प्रथा उन्मूलन समेत अन्य संदेश भी जनता तक रोचक तरीके से पहुंचाए जाते हैं। डिजिटल दौर में इस पारंपरिक कला को निभाना मुश्किल होता जा रहा है। अधिकतर लोग लैपटॉप या मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने लगे हैं। इसकी अति से जिंदगी समेत दिमाग भी खराब हो रहा है। इस कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गईं हैं। ऐसे लोग अपने बिस्तर या घर पर ही सारी सुविधाएं जुटाना चाह रहे हैं। डिजिटल आभासी दुनिया में एक-दूसरे को वर्षों से जानने वाले लोग कभी आमने-सामने नहीं मिल पाते। ऐसे लोग पक्षियों का कलरव सुनने, चांदनी रात के बदलाव और आकाशगंगा को निहारने समेत कई सामान्य गतिविधियों को महसूस करने जैसे सर्वसुलभ, सार्वभौमिक सुख तक से वंचित होते जा रहे हैं। इस धोखे से लोगों को बचाने के लिए देश, समाज और सरकार को शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। इसके तहत शैक्षणिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। ऐसे स्थानों पर हर प्रकार की कलाओं और कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। तभी लोग घरों से निकलेंगे। वह साइबर अपराध जैसी धोखाधड़ी से भी बचेंगे। इसका लाभ कलाकारों को भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ पर लगाए जय श्रीराम के नारे तो किसी ने किया हरे रामा का कीर्तन

23 Nov 2026

ठाकुरद्वारा में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, लोगों ने लगाया जाम

23 Nov 2026

VIDEO: लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

23 Nov 2026

VIDEO: लामार्टिनियर एसडीएस टेनिस ग्राउंड में 24वें एल्डिको कप का आयोजन

23 Nov 2026

VIDEO: गर्ल्स हाईस्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

23 Nov 2026
विज्ञापन

शामली: शहीद मनीष की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी, मां बोलीं- आखिरी बार चेहरा दिखा दो

23 Nov 2026

मेरठ: डॉ. अनिल कपूर ने विकसित की छाती के ऑपरेशन की नई तकनीक, अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों को दी जानकारी

23 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: बिजली बंबा बाईपास स्थित कटेंजा में जैन मंदिर का शिलान्यास, आचार्य सौरभ सागर महाराज ने दिया आशीर्वाद

23 Nov 2026

सोलन के वार्ड-12 में निक्षय मित्र शिविर आयोजित, लोगों के बीपी और शुगर की जांच

23 Nov 2026

कन्नौज: पुलिस ध्वज फहराकर जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

23 Nov 2026

राजस्थान: बुजुर्ग के कानों से सोने की मुरकियां खींचीं, दोनों कान फटे; घायल हालत में भी आरोपी को दबोचा

23 Nov 2026

ग्राम्य विकास योजना के तहत 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त

23 Nov 2026

अमृतसर में आवाज कम करने की अपील पर पड़ोसी से मारपीट, वीडियो वायरल

23 Nov 2026

वाराणसी: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सिगरा से निकली भव्य नगर कीर्तन

23 Nov 2026

कल्पना पटवारी से खास बातचीत, बोलीं- बाबा विश्वनाथ की कृपा से सजा सुरों का सफर

23 Nov 2026

मेले में 65 हजार डेरे, 10 लाख श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

23 Nov 2026

ढोल की थाप पर झूम रहे श्रद्धालु, जादू के खेल भी बने आकर्षण

23 Nov 2026

फिरोजपुर में युवक का नग्न वीडियो बनाया, पैसे न देने पर वायरल करने की दी धमकी

ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाड़ियों से पहुंच रहे श्रद्धालु

23 Nov 2026

तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट

23 Nov 2026

सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू भाजपा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का पुतला फूंका

23 Nov 2026

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पार्टी पूरी तरह एकजुट : औजला

23 Nov 2026

ऊना: मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को शिमला मुख्यालय का घेराव करेंगे एचआरटीसी पेंशनर

23 Nov 2026

साधु-संतों ने कुंभ की तर्ज पर निकाली शाही पेशवा शोभायात्रा

23 Nov 2026

VIDEO: झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को तेंदुए ने मार डाला, 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

23 Nov 2026

VIDEO: चोरी की घटना को अंजाम देने जमा हुए बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

23 Nov 2026

कांगड़ा: टीबी मरीजों को एकमे वेलफेयर फाउंडेशन ने वितरित की पोषण किट, पौष्टिक आहार के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

23 Nov 2026

मेले में बच्चों की पहली पसंद बनी ऊंट की सवारी

23 Nov 2026

कानपुर: घटिया निर्माण सामग्री से ग्राम पंचायत सचिवालय की हालत जर्जर

23 Nov 2026

कानपुर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटका ताला, निराश लौट रहे ग्रामीण

23 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed