Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Tragic accident at a brick kiln in Hansi; laborer dies after being crushed under a tractor
{"_id":"6b043814d3e9d24c160179f4","slug":"video-tragic-accident-at-a-brick-kiln-in-hansi-laborer-dies-after-being-crushed-under-a-tractor-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत
हांसी। हांसी के सुल्तानपुर गांव के पास एक ईंट भट्टे पर दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्लू निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था।
आपको बता दे कि मजदूर कच्ची ईंटों को ट्रैक्टर में भरकर भट्टे की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान कल्लू अचानक ईंटों से नीचे गिर गया। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं मृतक के साथ काम करने वाले मजदूर सुरेश ने बताया कि कच्ची ईंटों से नीचे गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कल्लू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।