Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Deepender Hooda launches a sharp attack on the BJP in Hansi; issues a call for the November 1st rally.
{"_id":"6addc996fd88b3bd680bae5c","slug":"video-deepender-hooda-launches-a-sharp-attack-on-the-bjp-in-hansi-issues-a-call-for-the-november-1st-rally-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली के लिए आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली के लिए आह्वान
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हांसी पहुंचकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में हरियाणा के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग के कथित दुरुपयोग और वोट चोरी के आरोप लगाए।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक ऐतिहासिक रैली होने जा रही है और इसके साथ ही लड़ाई का बिगुल बज चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की इस रैली में बड़ी भागीदारी रहेगी। उन्होंने हरियाणा दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि 1 नवंबर की तारीख का अपना विशेष महत्व है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुए ब्लॉक सम्मेलनों में उन्हें करीब 70 से 75 स्थानों पर जाने का अवसर मिला। इन सम्मेलनों में लोगों की भावनाओं से स्पष्ट हुआ कि जनता भाजपा सरकार से दुखी है और बदलाव चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में कथित अनियमितताओं और धनबल के सहारे सरकार बनाई तथा पिछले दो वर्षों से जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
भाजपा द्वारा राहुल गांधी को बार-बार निशाना बनाए जाने के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर रखने के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती है। नीट परीक्षा और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छात्रों के साथ मिलकर आवाज उठाई है।
प्रदेश में पीआर धान की खरीद में आ रही दिक्कतों और किसानों की परेशानी पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में किसानों को दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है और मौजूदा सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने 1 नवंबर की रैली को भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए हरियाणा के लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।