{"_id":"6addfbb58ac8fc53f505a8bc","slug":"there-should-be-no-gun-culture-anywhere-in-the-country-masoom-sharma-hisar-news-c-21-hsr1005-980299-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कहीं भी गन कल्चर नहीं होना चाहिए : मासूम शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कहीं भी गन कल्चर नहीं होना चाहिए : मासूम शर्मा
विज्ञापन
फोटो : एचएनएस 3
-गायक ने हरियाणवी भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
हांसी। हरियाणवी गायक एवं कलाकार मासूम शर्मा ने कहा कि देश में कहीं भी गन कल्चर नहीं होना चाहिए। रविवार को शहर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हरियाणवी संगीत, फिल्म इंडस्ट्री, हथियारों के चलन और क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
उन्होंने हरियाणवी फिल्मों को दर्शकों से समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि कलाकार अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मासूम ने कहा कि हरियाणवी सिनेमा में बनने वाली सभी फिल्मों को दर्शकों का समर्थन मिलना चाहिए। वह खुद भी हरियाणवी फिल्मों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इस दौरान मासूम शर्मा पंडित अन्नू शर्मा के घर भी पहुंचे। उन्होंने छत से गिरने के कारण घायल हुईं उनकी पत्नी मीनाक्षी भारद्वाज का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि हांसी उनका अपना घर है और यहां उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन
मां बोली को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी
हरियाणवी भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने पेशे के माध्यम से समाज में योगदान देता है। लेखक कलम से, गायक अपनी आवाज से, चित्रकार अपनी कला से और पत्रकार मीडिया के माध्यम से समाज तक अपनी बात पहुंचाते हैं। इसी तरह सभी को अपनी मां बोली को बचाने और आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। क्षेत्रीय भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में कलाकारों की भी अहम भूमिका है।