Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Bumper arrival of paddy at the Hansi grain market; 2.70 lakh quintals have reached the market so far, with expectations that last year's record will be broken.
{"_id":"6af4365e2b5433a5190c6b3f","slug":"video-bumper-arrival-of-paddy-at-the-hansi-grain-market-270-lakh-quintals-have-reached-the-market-so-far-with-expectations-that-last-years-record-will-be-broken-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, अब तक 2.70 लाख क्विंटल धान पहुंची मंडी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, अब तक 2.70 लाख क्विंटल धान पहुंची मंडी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
हांसी की अनाज मंडी में इस बार धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है। मंडी में अब तक करीब 2 लाख 70 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें करीब 82 हजार क्विंटल पीआर धान शामिल है। पीआर धान की आवक पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। वर्ष 2025 में पूरी सीजन के दौरान करीब 62 हजार क्विंटल पीआर धान मंडी में पहुंची थी, जबकि इस बार अब तक 82 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। मंडी में करीब 72 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद हो चुकी है और 50 हजार क्विंटल का उठान किया जा चुका है। वहीं करीब 40 हजार क्विंटल पीआर धान की राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है।
इस बार हांसी के अलावा हिसार और भिवानी सहित दूसरे क्षेत्रों के किसान भी अपनी पीआर धान लेकर अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। अभी करीब 10 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक और होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह में पीआर धान की आवक का काम पूरा होने की उम्मीद है। पिछले साल पूरी सीजन में मंडी में करीब 11 लाख 10 हजार क्विंटल धान की कुल आवक हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा काफी अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।
मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार उन्हें अपनी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसानों के अनुसार 1718 किस्म की धान के करीब 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। किसानों ने कहा कि फसल के अच्छे दाम मिलने से वे संतुष्ट हैं। हालांकि मंडी में उठान की व्यवस्था में तेजी आने से किसानों और आढ़तियों को और राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।