Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
BJP State President Archana Gupta to receive a grand welcome in Hansi tomorrow; felicitation ceremonies to be held at various locations.
{"_id":"6a75ee5515d354c8200bcfbf","slug":"video-bjp-state-president-archana-gupta-to-receive-a-grand-welcome-in-hansi-tomorrow-felicitation-ceremonies-to-be-held-at-various-locations-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह होंगे अभिनंदन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह होंगे अभिनंदन समारोह
हांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के शनिवार को हांसी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि हांसी में प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास और तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भारी उत्साह है। भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का हांसी में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माया रिसॉर्ट में भी प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में विशेष स्वागत समारोह आयोजित होगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।