Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
'Amar Ujala's Traffic Pathshala' organized in Hansi; students sensitized to traffic rules and safety.
{"_id":"6ae35594a7d17c6ebc0debfe","slug":"video-amar-ujalas-traffic-pathshala-organized-in-hansi-students-sensitized-to-traffic-rules-and-safety-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में अमर उजाला की ट्रैफिक पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में अमर उजाला की ट्रैफिक पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
हांसी। शहर के सेंट ज्ञानेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला की ट्रैफिक पाठशाला मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों से सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
कार्यक्रम में हांसी सदर थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यदि 18 वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे के साथ छेड़छाड़ या गलत हरकत होती है, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। बच्चों को बिना डर अपनी आवाज उठानी चाहिए और इसकी जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को देनी चाहिए।
वहीं, शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम में एएसपी डीएसपी विनोद शंकर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उन्हें जागरूक किया।
स्कूल के प्रिंसिपल सतीश वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर लापरवाही न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए।
जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र अत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें यातायात नियमों और कानूनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।