फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eight people injured in a clash; FIR registered against 13 individuals.

Hisar News: झगड़े में आठ लोग घायल, 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 30 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in a clash; FIR registered against 13 individuals.
बास। गांव मदनहेड़ी में दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी सोरखी ले जाया गया। यहां से उन्हें हांसी और बाद में हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 13 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और रास्ता रोकने सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बादल सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता रोबिन ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात वह घर की छत पर कपड़े देखने गया था। पास के खाली मकान में बंदर उसकी शर्ट ले गए थे। शर्ट लेकर लौटते समय अनिल और सुनील ने उसे बुलाया। आरोप है कि दोनों उसे राजेंद्र उर्फ लाला के मकान में ले गए जहां अनिल, सुनील, राजेंद्र और दीपक ने उसके साथ मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।
विज्ञापन

अगले दिन 26 अक्तूबर को वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से खेत से घर लौट रहा था। बाबा बुद्धनाथ मंदिर के पास सुनील ने ट्रैक्टर से उसे कुचलने का प्रयास किया। वह किसी तरह बच गया। इसके करीब आधे घंटे बाद कई लोग हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और रोबिन, रमेश, बिजेंद्र, आशामा, अमरजीत, सुखबीर तथा ताराचंद पर सरियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed