फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demands were raised for the regularization of contractual employees and the restoration of the Old Pension Scheme

Hisar News: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ओपीएस बहाली की मांग उठाई

Fri, 30 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 30 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demands were raised for the regularization of contractual employees and the restoration of the Old Pension Scheme
नारनौंद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नारनौंद की संयुक्त बैठक वीरवार को भगत सिंह पुस्तकालय में हुई। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सगठनों ने आंदोलन तेज करने और 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली में आयोजित रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही 12 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए नारनौंद में जल्द ही सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रामस्वरूप लोहान और सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान मास्टर योगेंद्र माजरा ने की। संचालन सचिव जसबीर श्योकंद ने किया। इसमें कर्मचारी संगठनों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सीटू, इंटक और अन्य स्कीम वर्कर शामिल होंगे। सम्मेलन के बाद विभिन्न विभागों में रैली के पोस्टर वितरित कर कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर योगेंद्र माजरा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। इनमें 46 श्रम कानूनों के स्थान पर बनाई गई चार श्रम संहिताओं को रद्द करना और निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है।

बैठक में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान रामदिया शर्मा, विकास गौतम, राजेश पेटवाड़, संजय गौतम, देवेंद्र लोहान, सतबीर पेटवाड़, रोहताश शर्मा और महेंद्र लोहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed