Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Council building to get a makeover with an investment of 1.5 crore

Hisar News: डेढ़ करोड़ से बदलेगी जिला परिषद भवन की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
District Council building to get a makeover with an investment of 1.5 crore

विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद के 28 साल पुराने भवन की सूरत बदलने पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन में टाइल लगाने, पेंट करने, शौचालयों की मरम्मत और सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
जिला परिषद के हाउस की बैठक में नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन बनने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर मरम्मत और रखरखाव का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में बनकर तैयार हुआ जिला परिषद का भवन अब जर्जर होने लगा है। इसके कई हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है। शौचालयों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है जबकि कुछ स्थानों पर फर्श भी टूट चुका है। इसके अलावा भवन में सीलन, छत से पानी टपकने और दीवारों में सीपेज की समस्या भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को दूर करने के लिए नवीनीकरण का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें भवन और सड़क निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे जिला परिषद के हाउस ने मंजूरी दे दी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि भवन के रखरखाव और नवीनीकरण पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सड़क निर्माण का काम भी शामिल है। जिला परिषद के मुख्य भवन से लेकर वीटा प्लांट के मुख्य गेट तक सड़क पर नई लेयर डाली जाएगी। पूरे काम को छह महीने में पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर लैब में होगी जांच
जिला परिषद भवन के नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी। निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी कमी मिलने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा करना होगा। इसके लिए जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed