Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   44 quintals of 'Annakoot' prasad will be prepared overnight across six furnaces.

Hisar News: छह भट्ठियों पर रातभर तैयार होगा 44 क्विंटल अन्नकूट प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
44 quintals of 'Annakoot' prasad will be prepared overnight across six furnaces.

विज्ञापन
हिसार। दीपावली के अगले दिन सोमवार को सनातन धर्म हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर करीब 44 क्विंटल 25 किलो प्रसाद तैयार किया जाएगा। सात हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बनाने में 40 हलवाई जुटेंगे। मंदिर परिसर में छह से अधिक भट्ठियां तैयार की गई हैं जिन पर दीपावली की रात नौ बजे से पकवान बनाने का काम शुरू होगा।
रातभर चलने वाली तैयारी के बाद सोमवार सुबह 10:30 बजे तक प्रसाद तैयार हो जाएगा। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार प्रसाद में 25 क्विंटल कढ़ी, पांच तरह की सब्जियां, पूरियां, चावल, बाजरे की खिचड़ी और सूजी का हलवा शामिल होगा। सबसे अधिक मात्रा कढ़ी की तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए दो बड़ी कढ़ाइयों में करीब 12-12 क्विंटल कढ़ी बनाने की व्यवस्था की गई है। कढ़ी तैयार करने के लिए 20 किलो लस्सी और 70 किलो पकौड़े इस्तेमाल किए जाएंगे। स्वाद बेहतर करने के लिए इसे चार से पांच घंटे तक पकाया जाएगा। इसके अलावा 400 किलो आटे से पूरियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों में गोभी, आलू, मूली, बैंगन और पेठे की सब्जी तैयार होगी। हलवाइयों को अलग-अलग पकवान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह भट्ठियों पर एक साथ काम होगा, ताकि निर्धारित समय तक सभी पकवान तैयार किए जा सकें। मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है।
मंदिर के ज्वाइंट सेक्रेटरी बृजभूषण जैन ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रसाद की मात्रा, हलवाइयों और भट्ठियों की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
अन्नकूट महोत्सव में तैयार होने वाला प्रसाद
पकवान
मात्रा
कढ़ी
25 क्विंटल
पूरियों के लिए आटा
400 किलो
गोभी की सब्जी
200 किलो
आलू की सब्जी
250 किलो
मूली की सब्जी
275 किलो
बैंगन की सब्जी
150 किलो
पेठे की सब्जी
225 किलो
चावल
250 किलो
बाजरे की खिचड़ी 125 किलो
सूजी का हलवा
50 किलो
------------------
482 साल पुरानी परंपरा से बनेगा अन्नकूट, ठाकुर जी को लगेगा 56 भोग
मिट्टी के घड़ों में सात दिन पहले रखी जाएगी लस्सी, ऊखल-मूसल में कूटकर तैयार होगा बाजरा; तीन हजार से अधिक श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। खजांचियान बाजार स्थित 482 वर्ष प्राचीन श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके लिए बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, पंचमेले की सब्जी, टींट-फली सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाएंगे। मंदिर में आज भी प्रसाद बनाने की सदियों पुरानी विधि अपनाई जाती है।
महंत राहुल शर्मा ने बताया कि मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। उस समय ब्रजवासियों ने उपलब्ध खाद्य पदार्थों से सामूहिक रूप से भोग तैयार किया था, जिसे अन्नकूट कहा गया।
उन्होंने बताया कि कढ़ी के लिए सात दिन पहले लस्सी मिट्टी के बड़े घड़ों में रखी जाती है, जिससे उसमें प्राकृतिक खटास और खुशबू आती है। वहीं, खिचड़ी के लिए चार दिन पहले बाजरे को ऊखल-मूसल में कूटकर साफ किया जाता है। इसे पंचधातु के पात्र में लकड़ी और गोबर के उपलों की आंच पर पकाया जाता है। कढ़ी भी इसी पारंपरिक विधि से तैयार होती है।

प्रसाद में सूजी का हलवा, पंचमेले की सब्जी, टींट-फली, तले हुए पापड़, पुलाव, पूरी, आलू-गोभी की सब्जी, खट्टा-मीठा पेठा और मूली का लच्छा भी शामिल रहेगा। दोपहर 12 बजे ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। महंत के अनुसार, तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर के सेवादार व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed