Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Accused of molesting a sister, a friend hatched a murder plot; after plying Deepak with alcohol, he struck him on the head with a beer bottle.
{"_id":"6ab4da082c4fce1cb6057a17","slug":"video-accused-of-molesting-a-sister-a-friend-hatched-a-murder-plot-after-plying-deepak-with-alcohol-he-struck-him-on-the-head-with-a-beer-bottle-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त ने रची हत्या की साजिश; शराब पिलाकर दीपक के सिर पर मारी बीयर की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त ने रची हत्या की साजिश; शराब पिलाकर दीपक के सिर पर मारी बीयर की बोतल
हांसी जिले के नारनौंद गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के रूप में हुई है। मामले में बास थाना में मुकदमा नंबर 210, धारा 103 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक दीपक और मुख्य आरोपी प्रिंस आपस में दोस्त थे। और महम में साथ में बॉक्सिंग करते थे। पुलिस के अनुसार प्रिंस ने आरोप लगाया कि दीपक उसकी बहन को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी करता था। बताया गया है कि प्रिंस की बहन की शादी मोहित से हुई थी और मोहित, दीपक की सगी मौसी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक इसी बात की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस ने दीपक को सबक सिखाने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार वारदात से पहले आरोपी शराब और खाने-पीने का सामान लेकर धर्मखेड़ी पहुंचे। खेत में बने कमरे की छत पर आरोपियों ने शराब पी और दीपक को भी शराब पिलाई। पुलिस का कहना है कि जब दीपक नशे में हो गया तो पहले उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया। इसके बाद उसके बेहोश होने पर कसी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से हत्या करने के इरादे से सीधे मौके पर नहीं पहुंचे थे। वे शराब और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और छत पर बैठकर शराब पी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ और जांच अभी जारी है, जिसके बाद वारदात की पूरी योजना और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।
पुलिस के अनुसार शुरुआत में पांच लोग वहां मौजूद थे। इनमें धर्मखेड़ी निवासी अजय नाम का युवक भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि अजय शराब पीने के बाद वहां से वापस चला गया था और उसके जाने के बाद दीपक पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस अजय की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या में उसकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटनाक्रम और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की अभी न्यायिक पुष्टि होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।