फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dharmkhedi Murder Case Revenge for molestation of sister friend first got boxer Deepak drunk

धर्मखेड़ी हत्याकांड: बहन से छेड़छाड़ का बदला, दोस्त ने बॉक्सर दीपक को पहले शराब पिलाई; फिर बीयर बोतल से वार

Thu, 24 Sep 2026 01:36 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 24 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से हत्या करने के इरादे से सीधे मौके पर नहीं पहुंचे थे। वे शराब और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और छत पर बैठकर शराब पी थी।

विज्ञापन
Dharmkhedi Murder Case Revenge for molestation of sister friend first got boxer Deepak drunk
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी जिले के नारनौंद गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी एसपी विनोद कुमार  के अनुसार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के रूप में हुई है। मामले में बास थाना में मुकदमा नंबर 210, धारा 103 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


हांसी एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक दीपक और मुख्य आरोपी प्रिंस आपस में दोस्त थे। और महम में साथ में बॉक्सिंग करते थे। पुलिस के अनुसार प्रिंस ने आरोप लगाया कि दीपक उसकी बहन को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी करता था। बताया गया है कि प्रिंस की बहन की शादी मोहित से हुई थी और मोहित, दीपक की सगी मौसी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक इसी बात की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस ने दीपक को सबक सिखाने की योजना बनाई।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार वारदात से पहले आरोपी शराब और खाने-पीने का सामान लेकर धर्मखेड़ी पहुंचे। खेत में बने कमरे की छत पर आरोपियों ने शराब पी और दीपक को भी शराब पिलाई। पुलिस का कहना है कि जब दीपक नशे में हो गया तो पहले उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया। इसके बाद उसके बेहोश होने पर कसी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से हत्या करने के इरादे से सीधे मौके पर नहीं पहुंचे थे। वे शराब और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और छत पर बैठकर शराब पी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ और जांच अभी जारी है, जिसके बाद वारदात की पूरी योजना और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।

पुलिस के अनुसार शुरुआत में पांच लोग वहां मौजूद थे। इनमें धर्मखेड़ी निवासी अजय नाम का युवक भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि अजय शराब पीने के बाद वहां से वापस चला गया था और उसके जाने के बाद दीपक पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस अजय की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या में उसकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है।


पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटनाक्रम और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की अभी न्यायिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed