Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 injured in collision between pickup truck and dumper; major road accident on Dhandur bridge

पिकअप और डंपर की भिड़ंत में 20 घायल, ढंडूर पुल पर भीषण सड़क हादसा

Fri, 27 Nov 2026 05:22 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:22 PM IST
20 injured in collision between pickup truck and dumper; major road accident on Dhandur bridge
हिसार। जिले में ढंडूर पुल पर शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन और डंपर की टक्कर हो गई। घटना से अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप में सवार 7 पुरुष और 13 महिलाओं समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पिकअप चालक प्रह्लाद ने बताया कि परिवार के सदस्य वृद्धा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में स्थित कुलां गांव जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे ढंडूर पुल से उतरते समय सामने से गलत दिशा में आ रहे एक डंपर ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर के कारण पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के कारण गाड़ी में सवार लोग उछल गए। कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं जबकि कई अन्य को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वाहन में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस समेत कई वाहनों समेत नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। गांव लुदास निवासी राजबीर, राजकरण, प्रहलाद, राजेश कुमार आदि घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कुलदीप और जगदीश सहित कुछ अन्य लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती सरबती पत्नी साधूराम की हालत भी गंभीर बनी है। घायल महिलाओं में सरबती, सुमन देवी, गुड्डी, सुमित्रा, अंगूरी, निर्मला और धोला देवी आदि शामिल हैं। खेड़ी बरकी गांव के सरपंच हंसराज नापा ने बताया कि डंपर चालक चलता वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। इस कारण उसका डंपर भी नाले में चला गया। ग्रामीणों ने आरोपी डंपर चालक का पता लगा उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चरखी-दादरी में दुकानों के बाहर कचरा डालने वालों पर नगर परिषद की नजर, डस्टबिन रखने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

27 Nov 2026

चरखी-दादरी की सड़कों पर बेसहारा पशुओं का कब्जा, 25 मिनट तक सड़क पर चलता रहा संघर्ष

27 Nov 2026

हांसी के चानौत गांव की पेयजल समस्या होगी दूर, 7.86 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

27 Nov 2026

बल्लभगढ़ बस डिपो के पीछे खाली पड़ी जमीन पर कूड़े के ढेर में लगी आग

27 Nov 2026

न्यू चंडीगढ़ के पल्लनपुर में पंजाब इक्वेस्ट्रियन फेस्टिवल 3.0 आयोजित

विज्ञापन

मंडी: शराब मुक्त शादी करने पर परिवार को मिला 11 हजार रुपये का शगुन, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम लाई रंग

27 Nov 2026

कड़ा और कृपाण पहनकर परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक को रोका, सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान विवाद

27 Nov 2026
विज्ञापन

Video: गोंडा में रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा रक्तदान शिविर

27 Nov 2026

सोलन में 650 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, आधुनिक मशीनों से हो रही जांच और थेरेपी

27 Nov 2026

आज आयोजित किया जाएगा 'निधि आपके निकट' योजना कार्यक्रम

27 Nov 2026

छिंदवाड़ा: खदान में चालक के सिर पर गिरा पत्थर, हालत गंभीर, परिजनों ने प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया

27 Nov 2026

दोस्त पुलिस कार्यक्रम: छात्राओं ने किया महिला पुलिस थाने का भ्रमण, पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक

27 Nov 2026

VIDEO: प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों का भविष्य अटका

VIDEO: काशीपुर में युवाओं का ऐलान : इस बार मुद्दों पर वोट, वादों पर नहीं

VIDEO: पीआरडी जवानों के समर्थन में पहुंचे विधायक, कहा सभी मांगें जायज

27 Nov 2026

चंडीगढ़ कलाग्राम में 16वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेला की शुरुआत

हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत व साथी गंभीर

27 Nov 2026

काशी विद्यापीठ में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच शुरू हुई बहस

27 Nov 2026

हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो की मौत

27 Nov 2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला हुसैनीवाला रिट्रीट सेरेमनी का स्वरूप

सिमली अस्पताल के उच्चीकरण मामला: शासन की समिति और संघर्ष समिति के बीच समन्वय बैठक

27 Nov 2026

कैथल का पबनावा निवासी तनिष हत्याकांड में वांछित आरोपी कृष काबू, रजबाहा पटड़ी से कूदने कारण आरोपी के पैर में आई चोट

27 Nov 2026

फतेहाबाद के जवाहर चौक से खाटू श्याम मंदिर तक शरारती तत्वों का उत्पात, 15 गाड़ियों के शीशे तोड़े

27 Nov 2026

पानीपत की कंबल और यार्न फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

27 Nov 2026

एंटी नारकोटिक सेल कैथल व खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 700 किलोग्राम पनीर व रिफाइंड पाम ऑयल के 6 डिब्बे पाए गए

27 Nov 2026

ऊना: बंगाणा में खुश्क ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह सात बजे तक छाई रही धुंध; बारिश के इंतजार में किसान

27 Nov 2026

ऊना: घर बैठे करें मां चिंतपूर्णी के दर्शन, शुक्रवार सुबह-सवेरे दरबार से देखें माता रानी की लाइव आरती

27 Nov 2026

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

27 Nov 2026

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

27 Nov 2026

उज्जैन: कुंकुम और राम नाम के बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट- मुंड माला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

27 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed