{"_id":"6b0b29906c9bf159c701182e","slug":"bus-breakdowns-disrupt-a-comfortable-journey-hisar-news-c-21-hsr1005-1000479-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बसों की खराबी ने बिगाड़ा सफर का आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बसों की खराबी ने बिगाड़ा सफर का आराम
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी एसी बस।
हिसार। हिसार डिपो की सात एसी बसें खराब होने से यात्रियों के आरामदायक सफर का मजा किरकिरा हो रहा है। बसों की खराबी ने सफर का आराम बिगाड़ दिया है। डिपो में कुल 16 एसी बसें हैं जिनमें से तीन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मरम्मत के लिए भेजी गई हैं जबकि चार अन्य में तकनीकी खामियां आने से वे सड़कों पर नहीं उतर पा रही हैं।
इससे यात्रियों को एसी बसों में सफर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज की ओर से चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर एसी बसों का संचालन किया जाता है। हिसार डिपो की तीन दुर्घटनाग्रस्त बसें गारंटी अवधि में होने के कारण मरम्मत के लिए डेराबस्सी स्थित संबंधित एजेंसी में भेजी गई हैं।
इनमें से एक बस को एजेंसी में भेजे हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन मरम्मत के बाद अभी तक वह वापस नहीं आई है। कर्मचारियों के अनुसार कई बार बसों की मरम्मत में तीन माह तक का समय लग जाता है। इसके अलावा चार अन्य बसों में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें भी सड़कों पर नहीं उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलाई जा रही हैं एसी बसें
हिसार डिपो की ओर से दिल्ली रूट पर 10, चंडीगढ़ रूट पर एक और गुरुग्राम रूट पर तीन एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में अधिक है। एसी की सुविधा होने के कारण इनमें सफर आरामदायक रहता है। इसी वजह से काफी यात्री इन बसों में सफर करना पसंद करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
दुर्घटनाग्रस्त बसों को गारंटी अवधि में होने के कारण कंपनी में भेजा गया है, जबकि अन्य खराब बसों की मरम्मत करवाई जा रही है। ठीक होते ही इन बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा।
- प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक, रोडवेज हिसार डिपो।