{"_id":"689c664d71b93897700af33b","slug":"video-112th-birth-anniversary-of-tau-devi-lal-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में रैली का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर रोहतक में रैली का होगा आयोजन
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने बताया रोहतक क्षेत्र से ही चौधरी देवीलाल अपनी राजनीति शुरू करते थे। इस बार की स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के 112वें जन्मदिवस पर रोहतक में रैली होगी। चौधरी देवीलाल रोहतक के सांसद भी रहे। महम से विधायक भी रहे। पुराना रोहतक जिला ( रोहतक, सोनीपत, झज्जर ) चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि रहा है। उसी कर्मभूमि के लोगों ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल की जयंती पर रैली के लिए अनुरोध किया। एक बार फिर से पुराने रोहतक जिले में में पार्टी को फिर से मजबूत किया जाएगा।
सिरसा रोड स्थित इनेलो कार्यालय में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने किसानों के कर्ज माफ,पेंशन योजना, मुफ्त बिजली और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, गांव-गांव पक्की सड़कें देकर हरियाणा की तरक्की के दरवाजे खोले थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।