{"_id":"6ab01a8a19e4f1b2740ac4df","slug":"cricket-excitement-in-namo-league-cr-avenger-and-gc-heroes-recorded-wins-hisar-news-c-21-hsr1005-955781-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नमो लीग में क्रिकेट का रोमांच...सीआर एवेंजर और जीसी हीरोज ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नमो लीग में क्रिकेट का रोमांच...सीआर एवेंजर और जीसी हीरोज ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
हिसार। हिसार-हांसी मदनलाल जोन में 19 सितंबर से 7 अक्तूबर तक नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। जोन में 93 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कैमरी रोड के दो मैदानों पर हुए नॉकआउट मुकाबलों समेत 24 मैच खेले गए। छह-छह ओवर के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीआर एवेंजर और जीसी हीरोज ने अपने मुकाबले जीते।
आयोजन समिति के सदस्य जोनी ने बताया कि पहले मुकाबले में सीआर एवेंजर ने वीर तेजा क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराया। सीआर एवेंजर ने छह ओवर में एक विकेट पर 58 रन बनाए। जवाब में वीर तेजा क्रिकेट क्लब पांच विकेट पर 46 रन ही बना सका।
दूसरे मुकाबले में जीसी हीरोज ने हरिकेंस को 19 रन से शिकस्त दी। जीसी हीरोज ने तीन विकेट पर 70 रन बनाए। हरिकेंस की टीम छह विकेट पर 51 रन तक पहुंच सकी और इस मुकाबले को जीसी हीरोज ने 19 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
नॉकआउट मुकाबलों में बालसमंद ने पैंथर्स वॉरियर्स को दो रन से हराया। बालसमंद ने सात विकेट पर 41 रन बनाए। पैंथर्स वॉरियर्स सात विकेट पर 39 रन ही बना सकी। पूनिया-11 ने वन पीस को नौ रन से शिकस्त दी। पूनिया-11 ने एक विकेट पर 76 रन बनाए जबकि वन पीस चार विकेट पर 67 रन बना सकी।
डेलाइन डेयरडेविल्स ने मीरपुर डिलाइट को नौ विकेट से हराया। मीरपुर डिलाइट ने चार विकेट पर 52 रन बनाए। डेलाइन डेयरडेविल्स ने 3.5 ओवर में एक विकेट पर 53 रन बनाकर जीत हासिल की।
अन्य मुकाबलों में मनोज ने द मेंटर्स को 18 रन से हराया। मनोज ने 91 रन बनाए। मिर्चपुर ब्लास्टर्स ने हिसार को 61 रन से शिकस्त दी। भाना टाइगर्स ने रियल फाइटर को 24 रन से हराया। उसने 112 रन बनाए। सीसवाल स्ट्राइकर आदमपुर ने हरियाणा हीरोज को 15 रन से हराया। बर्न आउट जिम ने ग्लेडिएटियर्स को 70 रन से शिकस्त दी।