Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Youth dies after tree falls on tractor-trolley during storm; deceased was the family's sole support.
{"_id":"6a54ffda8e302158a10af5ac","slug":"video-youth-dies-after-tree-falls-on-tractor-trolley-during-storm-deceased-was-the-familys-sole-support-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया:आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया:आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। सोमवार शाम को तामसपुरा, हड़ौली के बीच तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से बीराबदी निवासी
35 वर्षीय युवक की मौत हो गई
में पेड़ गिर जाने के चलते मृतक युवक युवक नागपुर में एक सीमेंट की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था और आंधी के दौरान वह ट्रैक्टर पर सीमेंट लेकर गांव तामसपुरा सामान छोड़ने जा रहा था मनप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चो का पिता था मनप्रीत परिवार का इकलौता बेटा था तथा परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी बीराबदी गांव नागपुर में
सीमेंट-रेता की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था मृत्यु के ताया देव सिंह ने बताया कि
सोमवार शाम को मनप्रीत ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीमेंट रेता बजरी तामसपुरा की ओर किसी के घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जब वह
तामसपुरा, हड़ौली के बीच पहुचा तो
तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर गया।
हादसे में मनप्रीत सिंह के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि
उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां और परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।