Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Trial of token system at the women's medical college in Gohana (Fatehabad) proves successful; preparations now underway for permanent implementation.
{"_id":"6ae31fa26a133c449f079ad3","slug":"video-trial-of-token-system-at-the-womens-medical-college-in-gohana-fatehabad-proves-successful-preparations-now-underway-for-permanent-implementation-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी
खानपुर कलां में स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल होने के बाद अधिकारियों ने इसे स्थाई रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एजेंसी को कार्य भी आवंटित कर दिया गया है। टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को अपना नंबर आने तक भीड़ में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। ओपीडी में पर्ची बनवाने, डॉक्टर के पास जांच करवाने और बाद में दवा लेने में मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ओपीडी पर्ची बनने से जांच के बाद दवा लेने तक मरीजों को घंटों तक खड़ा रहना पड़ता है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।
मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया हुआ है। इसके लिए अधिकारियों ने ट्रायल के तौर पर यह व्यवस्था शुरू की थी। ट्रायल सफल होने के बाद अब टोकन व्यवस्था को स्थाई तौर पर लागू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि जांच के लिए ओपीडी पर्ची बनने के साथ ही मरीज को टोकन नंबर मिल जाएगा। ओपीडी में डॉक्टर के पास जांच भी टोकन नंबर के आधार पर ही होगी। वहीं जांच के बाद दवा भी इस नंबर के आधार पर ही मिलेगी। इसके लिए ओपीडी काउंटर पर डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष के बाहर डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें मरीज अपना टोकन नंबर देखकर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।