Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Three 'Dial 112' police personnel sent to police lines following allegations of misbehavior with the public.
{"_id":"6ad8cd7c05fe34efb405ee37","slug":"video-three-dial-112-police-personnel-sent-to-police-lines-following-allegations-of-misbehavior-with-the-public-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोगों से अभद्रता के आरोप में डायल 112 के तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से अभद्रता के आरोप में डायल 112 के तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
फतेहाबाद। शहर के वाल्मीकि चौक पर मंगलवार देर रात को लोगों से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने डायल 112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें ईएचसी दिलबाग, ईएचसी अनूप और एसपीओ धर्मबीर शामिल हैं। आरोप है कि डायल 112 की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वहां बैठे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में होने का आरोप भी लगाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
घटना फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक की है। यहां कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोप है कि गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके नशे में होने का आरोप लगाया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने हंगामा किया।
कंट्रोल रूम में दी सूचना, मौके पर पहुंची टीम
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 के नियंत्रण कक्ष में दी। सूचना मिलने के बाद दूसरी टीम मौके पर पहुंची और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को वहां से अपने साथ ले गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंची।
एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने ईएससी दिलबाग, ईएचसी अनूप और एसपीओ धर्मबीर को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अब जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।