Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The BJP SC Morcha burned an effigy of Congress MLA Induraj Narwal in Fatehabad and raised slogans vehemently.
{"_id":"6a92d4744a4025711008b846","slug":"video-the-bjp-sc-morcha-burned-an-effigy-of-congress-mla-induraj-narwal-in-fatehabad-and-raised-slogans-vehemently-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में पोस्टर छीनकर फेंकने का मामला: भाजपा एससी मोर्चा ने कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में पोस्टर छीनकर फेंकने का मामला: भाजपा एससी मोर्चा ने कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी
फतेहाबाद। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक सरदार जरनैल सिंह द्वारा वर्ष 1984 के सिख-विरोधी दंगों का मुद्दा उठाए जाने के दौरान कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा उनके हाथ से पोस्टर छीनकर फेंकने के मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया।
शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया के फतेहाबाद आगमन पर भूना कैंची चौक पर कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधानसभा में हुई घटना की कड़ी निंदा की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां प्रत्येक विधायक को अपनी बात रखने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में किसी विधायक के हाथ से पोस्टर छीनकर फेंकना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।