फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers forced to spend nights in the market waiting for crop purchases, 12.45 lakh quintals of grain still to be lifted in the district

Fatehabad News: फसल खरीद के इंतजार में मंडी में रातें गुजारने को मजबूर किसान, जिले में 12.45 लाख क्विंटल अनाज की उठान बाकी

Wed, 28 Oct 2026 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers forced to spend nights in the market waiting for crop purchases, 12.45 lakh quintals of grain still to be lifted in the district
फतेहाबाद। मंडियों में धान के ढेर बढ़ रहे हैं लेकिन सरकारी खरीद और उठान की रफ्तार किसानों की परेशानी कम नहीं कर पा रही। हालात ऐसे हैं कि किसान करीब 10 दिनों से अपनी फसल लेकर मंडियों में डेरा डाले हैं। किसी को खरीद का इंतजार है तो किसी की उपज उठान के अभाव में मंडी में पड़ी है।
विज्ञापन

शहर की नई अनाजमंडी में किसानों को रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जिले में अब तक 40,35,810 क्विंटल अनाज की आवक हो चुकी है। इसमें से 31,92,920 क्विंटल की सरकारी खरीद हुई है। वहीं, 18,89,060 क्विंटल अनाज का उठान किया गया है। इसके बावजूद 12,45,480 क्विंटल अनाज की उठान बाकी है। मंडियों में जगह की कमी के चलते व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मंडी में रातें गुजारने को मजबूर किसान
नई अनाजमंडी में पहुंचे किसानों का कहना है कि वे जल्द खरीद होने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन कई दिनों से इंतजार करना पड़ रहा है। फसल की बिक्री नहीं होने से वे घर नहीं लौट पा रहे। खरीद और उठान में देरी के कारण मंडियों में जगह की कमी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


421 करोड़ रुपये का भुगतान
जिले में अब तक 34,786 किसानों को फसल के बदले 421.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, मंडियों में फसल की खरीद का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

---
मैं पिछले सात दिनों से मंडी में धान लेकर बैठा हूं। अभी तक खरीद नहीं हुई है। मंडी में रुकना मजबूरी है। खरीद होते ही गेहूं की बिजाई की तैयारी करूंगा। - चांदीराम, किसान, गांव भूंथनकलां।
---
मैं तीन दिनों से अनाजमंडी में रुका हूं। मेरी फसल में नमी की मात्रा 17 फीसदी है, फिर भी कोई व्यापारी खरीद के लिए नहीं पहुंच रहा। - ऋषि, किसान, गांव सालमखेड़ा।

---
सरकार की ओर से परमल धान की सरकारी खरीद जारी है। नियमानुसार खरीद की जा रही है और किसानों को उनकी फसल का समय पर भुगतान किया जा रहा है। - कुशलपाल बूरा, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed