Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Out-of-control truck crashes into a gold loan branch on the Chandigarh-Budhlada road; gate and wall damaged.
{"_id":"6ad6140334d8b4a02a0f1a1e","slug":"video-out-of-control-truck-crashes-into-a-gold-loan-branch-on-the-chandigarh-budhlada-road-gate-and-wall-damaged-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा बेकाबू ट्रक, गेट-दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा बेकाबू ट्रक, गेट-दीवार क्षतिग्रस्त
जाखल
चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक बेकाबू ट्रक मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में जा घुसा। इस तेज टक्कर से ब्रांच का मुख्य गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि गनीमत रही कि तड़के का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी अनुसार, ट्रक पंजाब के पातड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। चालक सामान छोड़ने के लिए बुढलाडा गया था। वहां से लौटते समय जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर अचानक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गोल्ड लोन ब्रांच के मुख्य गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट के साथ दीवार का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
नींद की झपकी आने से नियंत्रण खोने की आशंका
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद ब्रांच प्रबंधन और कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन करने के साथ अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ब्रांच कर्मचारी फिलहाल अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।