Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In the Kabir Basti area of Fatehabad, residents caught more than ten youths who had come to buy drugs and handed them over to the police.
{"_id":"6a9a58952818c4f7b70103d9","slug":"video-in-the-kabir-basti-area-of-fatehabad-residents-caught-more-than-ten-youths-who-had-come-to-buy-drugs-and-handed-them-over-to-the-police-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कबीर बस्ती में लोगों ने नशा लेने आए 10 से ज्यादा युवकों को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कबीर बस्ती में लोगों ने नशा लेने आए 10 से ज्यादा युवकों को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
शहर के कबीर बस्ती में शुक्रवार सुबह नशा लेने के लिए आने वाले युवकों से परेशान मोहल्ला निवासी एकजुट हो गए। मोहल्ले के लोगों ने एक-एक करके 10 से ज्यादा युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि मोहल्ले में दो से तीन लोग नशा बेचते है और उनसे लेने के लिए रोजाना सैंकड़ों युवक यहां पर आते है। युवकों को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने बिठा लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवकों को थाने में ले गई।
कार्रवाई के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ था। पूर्व पार्षद विजय किराड़ ने कहा कि मोहल्ले में दो से तीन घर है जो कि नशा बेचते है और यहां पर रोजाना सैंकड़ों लोग नशा लेने के लिए आते है। पुलिस आती है और छानबीन करके चली जाती है। मोहल्ले के लोगों ने इक्ट्ठे होकर 18 से 20 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक यहां पर चिट्टा लेने आए थे। इन युवकों की वजह से मोहल्ला बदनाम हो रहा है। विजय किराड़ ने कहा कि ये तो ट्रैलर है और यहां पर रोजाना सैंकड़ों युवक आते है। प्रशासन से अपील है कि वह साथ दें और मोहल्ला उनके साथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।