Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, shopkeepers raised the demand for toilets in front of the Deputy Speaker of the Legislative Assembly, and the issue of Chilly Lake was also discussed.
{"_id":"693e7fd6f98cf91692094757","slug":"video-in-fatehabad-shopkeepers-raised-the-demand-for-toilets-in-front-of-the-deputy-speaker-of-the-legislative-assembly-and-the-issue-of-chilly-lake-was-also-discussed-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में विधानसभा डिप्टी स्पीकर के सामने दुकानदारों ने रखी शौचालय की मांग, चिल्ली झील का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में विधानसभा डिप्टी स्पीकर के सामने दुकानदारों ने रखी शौचालय की मांग, चिल्ली झील का उठा मुद्दा
शहर के हंस मार्केट में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रविवार को पहुंचे। यहां उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान हंस मार्केट में दुकानदारों से भी मिले। डिप्टी स्पीकर के सामने दुकानदारों ने शौचालय न होने का मुद्दा रखा। इस पर मिढ़ा ने कहा कि जगह उपलब्ध करवा दें, बजट जारी हो जाएगा। उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता न होने से काम न होने का मुद्दा भी रखा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर पूरे शहर को काफी परेशान किया गया। गरीब रेहड़ी वालों और लोहार का काम करने वालों के साथ भी ज्यादती की गई। इस पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि अतिक्रमण जहां था वहां कार्रवाई हुई है। पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि नगर परिषद में छह-छह महीने तक ठेकेदारों के बिल पास नहीं होते हैं। बिल पास क्यों नहीं होते ये तो नगर परिषद के प्रतिनिधि ही बता सकते हैं। इस पर डिप्टी स्पीकर ने उनसे कहा कि वे अपने अनुभव का फायदा मौजूदा जनप्रतिनिधियों को भी दें।
चिल्ली वाले प्रोजेक्ट की डीसी से रिपोर्ट लूंगा
कार्यक्रम में डॉ.मिड्ढा ने कहा कि चिल्ली सुंदरीकरण प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ली थी, तो बताया गया कि उस पर कार्रवाई चल रही है। बाकी अब उस प्रोजेक्ट की डीसी से रिपोर्ट और लेंगे। बता दें कि सब्जेक्ट कमेटी ने पिछले दिनों चिल्ली झील सुंदरीकरण को लेकर निरीक्षण किया था। इस दौरान गड़बड़ी का मुद्दा उठा था तो तत्कालीन डीसी को जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।