Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Food Safety Department conducts raids during the festive season; collects samples of six food items.
{"_id":"6ad8cdc2839ca59f970ce53b","slug":"video-food-safety-department-conducts-raids-during-the-festive-season-collects-samples-of-six-food-items-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
फतेहाबाद/भूना। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को भूना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि राठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम ने बुधवार को एक डेयरी से मिश्रित दूध, देसी घी और पनीर के नमूने लिए। इसके अलावा एक मिठाई की दुकान से खोया बर्फी और बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं, एक रसगुल्ला निर्माण इकाई से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि राठी ने दुकानदारों से अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस बनवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।